Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260723_152601

अजमेर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) में ‘मौन आंदोलन’ (मौन व्रत) किया। उन्होंने सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मौन व्रत रखकर अपना समर्थन दिया। अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छात्रों के गुस्से को कानून और व्यवस्था की समस्या के रूप में न देखा जाए। बल्कि उनकी पीड़ा और समाज की उम्मीदों को समझकर सकारात्मक बातचीत की जाए। अपने पत्र में अन्ना ने यह भी कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटा दिया जाता है। तो इससे सरकार नहीं गिरेगी। बल्कि कामकाज और अधिक जवाबदेह हो जाएगा।

One thought on “अन्ना हजारे का छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *