Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260723_150610

अजमेर। आनासागर झील की बदहाली और फैली दुर्गंध के विरोध में कांग्रेस द्वारा बुलाया गया। ‘अजमेर बंद’ सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहा। बाजारों में मिला-जुला असर देखने को मिला और सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों (जैसे दरगाह बाजार) में घूमकर व्यापारियों और आम जनता से बंद का समर्थन करने की अपील की। अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया था। बंद के चलते कई निजी स्कूलों ने एहतियातन पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *