Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260710_160121

 

 

अजमेर, 10 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए शनिवार 11 जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार 11 जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र किशनगढ़ की काढा, पुष्कर की खोरी, सरवाड़ की सातोलाव ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

One thought on “ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर शनिवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *