Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260710_154110

 

 

अजमेर। कृषि विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। पात्र छात्राएं राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से आगामी 31 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकती हैं। 

 

कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती उषा चितारा ने बताया कि कृषि विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11 एवं 12) में अध्ययनरत छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष, कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी कर रही छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि आवेदन के समय छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंकतालिका तथा राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण-पत्र राज किसान साथी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदन करते समय अध्ययनरत कक्षा का सही विवरण अंकित करना आवश्यक है। संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रा के वर्तमान अध्ययन का प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा।

 

_*संस्था प्रधान करेंगे ऑनलाइन सत्यापन*_

 

श्रीमती चितारा ने बताया कि जनाधार के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद संबंधित विद्यालय अथवा महाविद्यालय द्वारा छात्रा के आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत आवेदन संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय को अग्रेषित किया जाएगा।

 

संस्था प्रधान को ऑनलाइन प्रमाणित करना होगा कि छात्रा संबंधित कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत है, उसने उसी कक्षा में पुनः प्रवेश नहीं लिया है तथा वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। योजना के अंतर्गत सभी पात्र छात्राओं के आवेदन का ई-साइन सहित ऑनलाइन सत्यापन 31 मार्च 2027 तक संबंधित संस्था द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *