Sat. Jun 27th, 2026
IMG_20260626_200333

 

अजमेर। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित राज्य की समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27/28 हेतु विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश वास्ते राज्य स्तरीय केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए है।राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभ तिथि 29जून, 2026 घोषित की गई है। ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16जुलाई, 2026 रखी है।इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट लिंक http://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission/ का अवलोकन कर प्रवेश सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है।संस्थान प्रधान एवं सहायक निदेशक(प्रशिक्षण) श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए राजकीय संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जायेगा। महिला संस्थान में प्रवेश हेतु इच्छुक महिला अभ्यर्थी प्रवेश प्रभारी एवं समूह अनुदेशक श्री महेश चंद्र पंचोली से कार्यालय समय में उपस्थित हो कर संपर्क स्थापित कर सकते है। उन्होंने बताया कि अजमेर स्थित महिला संस्थान में रोजगार एवं स्वरोजगारपरक एन सी वी टी व्यवसाय जैसे बेसिक कॉस्मेटोलॉजी,फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, इंटिरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन,कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इन्फोर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटनेंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं एस सी वी टी व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन संचालित है। आई एम सी के अध्यक्ष एवं जयपुर के उद्योगपति श्री एन के जैन ने सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए महिलाओं में इन पाठयक्रमों के प्रति रुझान विकसित है एवं वे नवाचार के माध्यम से कौशल दक्षता हांसिल करें ये प्रयास इस संस्थान द्वारा किये जाते है।इच्छुक महिला की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी आयु सीमा में उन्हें छूट प्रदान की गयी है।

3 thoughts on “अजमेर महिला ITI में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: महिलाओं का नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के प्रति बढ़ा रुझान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *