Sat. Jun 27th, 2026
IMG_20260626_173718

 

 

 

अजमेर। *अराई/किशनगढ़ 26 जून 2026* केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अराई ब्लॉक को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। अराई ब्लॉक के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आर.ओ. वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इनकी पहली खेप अराई पहुंच चुकी है तथा शीघ्र ही सभी चयनित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापना का कार्य प्रारंभ होगा।

 

इस पहल से अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा चिकित्सा कर्मियों को वर्षभर शुद्ध, स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह सुविधा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार डबल इंजन की सरकार के रूप में जनकल्याण और विकास के कार्यों को गति दे रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे संसदीय क्षेत्र अजमेर सहित अपनी गृह विधानसभा किशनगढ़ के समग्र विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। भागीरथ चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आरओ वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर लगने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा स्वास्थ्य संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *