अजमेर। अजमेर से बांरा जा रही एक रोडवेज बस के ड्राइवर ने शराब के नशे में बस को खतरनाक तरीके से चलाते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी होने और गलत तरीके से बस दौड़ाने पर बस में सवार यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जिस पर कंडक्टर ने बस को नसीराबाद में रुकवाया और सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अजमेर से दूसरा ड्राइवर बुलाकर बस को रवाना किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों को परेशानी हुई। अजमेर में कर लिया शराब का सेवन जोधपुर डिपो की रोडवेज बस जोधपुर से वाया अजमेर होकर बांरा जा रही थी। बस को ड्राइवर लक्ष्मण पुत्र छोटू चला रहा था। कंडक्टर रामप्रकाश ने बताया कि लक्ष्मण जोधपुर से अजमेर तक तो बिल्कुल ठीक था और बस भी सही चला रहा था। लेकिन संभवतया उसने अजमेर में शराब पी ली थी। वह अजमेर से बारां के लिए रवाना हुआ तो नसीराबाद घाटी में बस को लहराते हुए खतरनाक रूप से चलाने लगा। कंडक्टर ने बस रुकवाकर पुलिस को दी सूचना बस में सवार यात्रियों की सांसे फूल गई और यात्रियों को ड्राइवर के नशे में होने का पता चल गया। यात्रियों ने अजमेर-नसीराबाद के बीच हंगामा शुरू कर दिया।
https://shorturl.fm/EsnFO