Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260624_162618

अजमेर। JLN अस्पताल में वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने से गुस्सा फूट गया। इससे अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमा रही है। वहीं मरीज को ट्रॉली और व्हील चेयर पर लाने ले जाने के लिए परिजनों को खुद ही मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को जेएलएन अस्पताल के सभी वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन तक कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की है। वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार उन्हें समय पर वेतन नहीं दे रहा है। किसी वार्ड बॉय को डेढ़ माह तो किसी को चार माह से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *