Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260621_140944

 

 

अजमेर। NEET री-एग्जाम को लेकर अजमेर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी केंद्रों की CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय, एनटीए और एसओजी के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

One thought on “अजमेर में NEET री-एग्जाम को लेकर पुलिस अलर्ट: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *