Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260619_171757

 

 

अजमेर, 19 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार 20 जून को दोपहर 4 बजे अजमेर पहुँचेंगे। वे सायं 5 बजे वार्ड संख्या 63 के लोहाखान खुर्रे वाली गली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में सीढ़ियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद वे वार्ड संख्या 62 के घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास महिला शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रविवार 21 जून को प्रातः 6 बजे पुलिस लाईन ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वे विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में मित्तल मॉल के भूतल हॉल में आयोजित होने वाले स्वरांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री देवनानी सोमवार 22 जून को प्रातः 9 बजे चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यकरण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसकेे बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

One thought on “विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *