अजमेर। जयपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने और डिजिटल निगरानी बढ़ाने के लिए एक नई शुरुआत की है। इसके तहत शहर के बड़े चौराहों पर खास स्क्रीन लगाई गई हैं। जो वाहनों के बकाया चालान को LIVE दिखाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को समय पर चालान जमा करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ियों के बकाया चालान स्क्रीन पर नजर आ रहे है।