अजमेर। अजमेर के पुष्कर में आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। सोमवार के दिन साल की पहली सोमवती अमावस्या मनाई गई। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती, भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती, मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।