Sat. May 30th, 2026
IMG_20260530_163747

अजमेर। अजमेर शहर के JLN जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्यरत नर्सिंग कर्मियों ने बकाया वेतन और सुरक्षा राशि वापसी न होने के कारण 1 जून से कार्य बहिष्कार (हड़ताल) की चेतावनी दी है। इससे पहले मार्च में भी 5 महीने का वेतन न मिलने पर इन कर्मियों ने रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा था। प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम कर रहे नर्सिंग कर्मियों को मार्च महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही प्रॉविडेंट फंड (PF) व अन्य बकाया राशि भी लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *