Sun. May 31st, 2026
IMG_20260528_124830

अजमेर। अजमेर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के बोराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अराई रोड पर गुरुवार सुबह एक कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आग इतनी भयानक थी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बोराडा थाना पुलिस और अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला एफएसएल (FSL) व एमओबी (MOB) टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *