Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260520_151608

अजमेर। अजमेर शहर में ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी के पास एक बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से अज्ञात चोरों ने 80 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवर चुरा लिए हैं। पीड़ित जो मूल रूप से पाली जिले की निवासी हैं। और पिछले 4 वर्षों से यहां अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रह रही हैं। घटना सोमवार (20 मई, 2026) की सुबह करीब 6 बजे पता चली, जब बुजुर्ग महिला की नींद खुली। चोरी की यह घटना रात के समय हुई जब परिवार के सदस्य झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। 80 हजार रुपए नकद यह राशि महिला को 16 मई को बकरों का सौदा करने पर मिली थी। जिसे उन्होंने बक्से में रखा था। बक्से में रखे चांदी के हाथ के कड़े और बच्चों के जेवर भी चोर ले गए। चोरों ने झोपड़ी के अंदर रखे बक्से की कुंडी और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *