अजमेर। अजमेर शहर में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में आज बुधवार (20 मई, 2026) को 1200 मेडिकल स्टोर्स हड़ताल पर है। वही ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) देशव्यापी हड़ताल पर है। इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है। जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर पा रहे हैं।