अजमेर। राजस्थान के भरतपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के गांव सिंघावली में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वहां आए एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बिरहरु गांव का निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल सिंघावली गांव में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था. समारोह के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी अज्ञात बात को लेकर अचानक कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।
https://shorturl.fm/NVlGF