Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20261020_194525

अजमेर। आज 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) को देशभर में हर्षोल्लास के साथ रावण दहन किया गया। अजमेर शहर के वैशाली नगर स्थित अलकनंदा कॉलोनी में रावण के दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने रावण के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत की सोच को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूर्वी इलाके में आईपी एक्सटेंशन (IP Extension) स्थित डीडीए ग्राउंड में इंद्रप्रस्थ रामलीला के कार्यक्रम में रावण का दहन किया। इस बार ‘आज का रावण’ के रूप में नकली दवाइयों के कारोबार और एमआरपी की लूट जैसी सामाजिक बुराइयों का संदेश दिया गया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की रामलीला में पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत की और तीर चलाकर दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *