अजमेर। 2 मई 2026 को दोपहर करीब 11 बजकर 45 मिनट पर देशभर के करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट आया. बहुत से लोग घबरा गए कुछ ने सोशल मीडिया पर पूछना शुरू कर दिया कि यह क्या हो रहा है? लेकिन यह कोई असली खतरा नहीं था। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA का एक नेशनवाइड टेस्ट था जो सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को परखने के लिए किया गया।