Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260410_151557

अजमेर। झुंझुनूं जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहाँ एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।  नंगली निर्वाण गाँव, गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं) में शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे ये हादसा हुआ है। मृतकों में 13 वर्षीय प्रियंका, 14 वर्षीय मोहिनी उर्फ मोडी और 22 वर्षीय छोटकी शामिल हैं। ये सभी परिवार सहित काम के सिलसिले में यहाँ रह रहे थे। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। जबकि एक का इलाज झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *