अजमेर। अजमेर शहर में अक्टूबर महीने में सुहावना मौसम बना हुआ है। दिन में हल्की गर्मी (लगभग 31°C से 33°C) और सुबह-शाम सुहावनी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 18°C तक पहुँच सकता है और हल्की हवाओं के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और रात का न्यूनतम तापमान 17°C से 21°C के बीच है। महीने के अंत तक सुबह और रात के समय हल्की सिहरन और ठंडक बढ़ने लगेगी है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह (करीब 23-24 अक्टूबर) में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की हवाएं और बूंदाबांदी से तापमान में और गिरावट आ सकती है।