अजमेर। अजमेर का दरगाह थाना चमका है। और CCTNS रिव्यू के अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अजमेर का दरगाह थाना राजस्थान के टॉप-5 थानों में शामिल हो गया है। दरगाह थाना अब राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के टॉप-3 सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन की प्रक्रिया में शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है जो थाने की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, CCTNS के प्रभावी उपयोग, जनता की संतुष्टि और साफ-सफाई जैसे मानकों पर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी। यह थाना अजमेर रेंज में भी टॉप-3 में जगह बनाने में सफल रहा है।