अजमेर। अजमेर में आज हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मवेशी (बछड़े) का गला काटने की कोशिश की घटना सामने आई है। यह घटना अजमेर के रामगंज थाना इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मवेशी पर हमला करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में काफी गुस्सा देखा गया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। और मामला गरमा गया था।