अजमेर। जयपुर शहर के जयगढ़ किले के पास जापान की महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। 6 अप्रैल 2024 को एक जापानी महिला पर्यटक के साथ जयगढ़ किले के पास छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला सुबह करीब 8:00 बजे गणेश मंदिर की ओर जा रही थी। तभी 5 युवकों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने शोर मचाकर सुरक्षा गार्डों को सूचना दी और आमेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।