Wed. Apr 22nd, 2026
IMG_20260406_153053

 

 

अजमेर, 6 अप्रेल। जिला प्रशासन तथा कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 7 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय संभाग स्तरीय युवा संबल मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में किया जाएगा।

 

रोजगार विभाग के उप निदेशक श्री मधुसूदन जोशी ने बताया कि युवा संबल मेले में 20 से अधिक सेक्टर के लगभग 40 निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं द्वारा पंजीयन करवाया गया है। इसी के साथ-साथ 3 हजार से अधिक आशार्थियों द्वारा मेले में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया जा चुका है। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश रहे आशार्थियों के लिए यह आयोजन सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *