अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब 12वीं कक्षा (RBSE 12th Result )के परिणाम जारी करने की तैयारी में अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बोर्ड द्वारा कला(Arts), वाणिज्य (Commerce)और विज्ञान (Science)संकाय की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। तकनीकी जांच और अधिकारियों के परीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar)की मंजूरी मिलते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार 12वीं का रिजल्ट(Rajasthan Board 12th Result) 31 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। कोटा आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि 10वीं का रिजल्ट मार्च में डिक्लेयर किया गया है। हम नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू कर देंगे। इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले से अच्छा रहा है। पहले से काफी अच्छी प्रगति की है। इसके लिए सभी टीचर व अधिकारी को बधाई। 12वीं का रिजल्ट 28 से 31 मार्च के बीच जारी किया जाएगा है।