Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260327_133708

अजमेर। अजमेर शहर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और निवर्तमान पार्षद दीपेंद्र लालवानी का देर रात में (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेएलएन (JLN) अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से निधन की पुष्टि की और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) देने सहित कई प्रयास किए। लेकिन वे विफल रहे। दीपेंद्र लालवानी भाजपा संगठन में एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता थे। जो तीन बार पार्षद के पद पर भी रहे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई भाजपा नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *