अजमेर। अजमेर शहर में एक डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पिटा गया। वह निर्धारित लोकेशन के अनुसार वह दरगाह के पास गेट नंबर 4 स्थित मकान पर पहुंचा। लेकिन ऑर्डर देने वाला व्यक्ति नीचे आने के बजाय उसे ऊपर आने के लिए कहने लगा। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। धक्का देते हुए जबरन उसे चौथी मंजिल पर ले गया। जान से मारने की धमकी दी और ऊपर पहुंचते ही आरोपी ने उसके कपड़े उतरवा दिए और बेरहमी से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि भविष्य में जब भी वह सामान मंगवाएगा, उसे ऊपर ही लाना होगा।