Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260316_152551

अजमेर। अजमेर शहर में IPS हर्षवर्धन अग्रवाला ने अजमेर के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वंदिता राणा की जगह ली है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने नशे के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान की घोषणा की है, जिसमें अपराधियों को चेतावनी दी गई है। हर्षवर्धन अग्रवाला अब अजमेर के नए एसपी हैं। उनकी प्राथमिकता नशे का कारोबार, गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना मुख्य एजेंडा है। नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू करने और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *