अजमेर। भारतीय चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पांच में चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे।