Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260316_175421

 

 

अजमेर, 16 मार्च। राजस्थान दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों से जिले के लाभार्थी सीधे जुड़ेंगे।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु में बताया कि राजस्थान दिवस समारोह- 2026 के अन्तर्गत मंगलवार 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। इसका जिला स्तर पर सीधा प्रसारण जवाहर रंगमंच पर प्रातः 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा लाभार्थियों से संवाद करेंगे। 

 

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बुधवार 18 मार्च को मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा उद्योगपतियों के साथ संवाद, ग्राउण्ड ब्रैकिंग तथा निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका जिला स्तर पर सीधा प्रसारण जवाहर रंगमंच पर प्रातः 11 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *