अजमेर। अजमेर में ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर ठप होने और घरेलू गैस सिलेंडर पर पैसे बढ़ने और गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते आज ज्योतिबा फुले सर्किल से कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर बैरिकेड्स पर चढ़ गए। यहां हाथों में गैस सिलेंडर लेकर बैरिकेड्स पर ही चढ़कर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। पूर्व मंत्री रघु शर्मा ठेले पर गैस की टंकी रखकर चलाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला कोंग्रस ने सिगड़ी पर पालक की सभजी बनाकर विरोध किया।