Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260313_150507

अजमेर। अजमेर में दशा माता का व्रत (चैत्र कृष्ण दशमी) को मनाया गया। यह व्रत सुहागिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम दशा और दरिद्रता को दूर करने के लिए रखती हैं। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा, 10 गांठ का डोरा धारण करने और नल-दमयंती की कथा सुनने का विशेष महत्व है। दशा माता व्रत से जुड़ी सबसे प्रचलित कथा राजा नल और रानी दमयंती की है। एक बार उनके राज्य में सुख-शांति थी, तभी एक ब्राह्मणी रानी के पास दशा का डोरा लेकर आई। रानी ने पूजा कर उसे अपने गले में बांध लिया।

जब राजा नल ने वह डोरा देखा, तो उन्होंने इसे अंधविश्वास मानकर रानी के गले से निकालकर फेंक दिया। इससे अपमानित होकर दशा माता वहां से चली गईं और राजा की ग्रहदशा बिगड़ गई। आखिरकार राजा को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने और रानी ने मिलकर चैत्र मास में दोबारा दशा माता का कठिन व्रत किया। माता प्रसन्न हुईं, जिससे राजा की दशा सुधरी और उन्हें अपना खोया हुआ राज्य और सम्मान वापस मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *