Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20261114_151258

अजमेर। अजमेर शहर के ब्यावर रोड स्थित ‘अजमेर फुटवियर’ दुकान के बाहर से दो बदमाश दिनदहाड़े जूतों से भरा कार्टन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दुकान के बाहर जूतों से भरा एक कार्टन रखा हुआ था। दो युवक काफी देर तक दुकान के आसपास घूमकर रेकी करते रहे और मौका मिलते ही कार्टन उठाकर ले गए। कार्टन उठाने के बाद दोनों आरोपी पास में ही एक ई-रिक्शा में बैठे और मौके से फरार हो गए। कार्टन गायब होने का पता चलने पर दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों युवकों की हरकतें स्पष्ट दिखाई दीं। इसके बाद संचालक ने रामगंज थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *