अजमेर। दिल्ली में होली के दिन तरुण खटीक की हत्या के विरोध में अजमेर में खटीक समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है।
खटीक समाज में हत्या को लेकर आक्रोश है। दिल्ली में होली के दौरान तरुण खटीक की हत्या को लेकर समाज में भारी गुस्सा है। जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
आज कलेक्ट्रेट का घेराव किया। समाज के लोगों ने गांधी पार्क से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए नारेबाज़ी की। और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की गई है।