अजमेर। अजमेर जिले में दो दिनों तक जनता की सुरक्षा में तैनात रहने के बाद आज पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। पुलिस लाइन में आयोजित ‘होली मिलन’ कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लोक बंधु चौधरी और एसपी वंदिता राणे खुद मैदान में उतरे और ढोल-कुंडी की थाप पर जवानों के साथ जमकर थिरके।