अजमेर। अजमेर के घुघरा घाटी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास सोमवार रात एक परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। 50 हजार के विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की दुकान में झगड़े के दौरान तोड़फोड़ भी हुई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।