Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260302_135802

अजमेर। साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को जयपुर में केवल 20 मिनट दिखेगा। यहां चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा।भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण दोपहर 3:21 से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट की होगी। देश के कई हिस्सों में ‘ब्लड मून’ का नजारा भी देखने को मिल सकता है, हालांकि जयपुर में चंद्रोदय देर से होने के कारण पूरा चरण दिखाई नहीं देगा। 4 मार्च को मनाई जाएगी धुलंडी ग्रहण खत्म होने और शुद्धिकरण के बाद अगले दिन 4 मार्च (बुधवार) को सूर्योदय के समय चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि रहेगी। धार्मिक मर्यादा के अनुसार सूतक और ग्रहण से मुक्त होने के बाद इसी दिन धुलंडी और रंगों की होली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *