अजमेर। अजमेर शहर सेलिव एंड रिलेशनशिप का मामला सामने आया है। जहां पर अजमेर शहर में एक बालिग हिंदू युवती के घर से बिना बताए जाने का मामला सामने आने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी तानिया यादव 2 फरवरी से घर से लापता थी। बाद में पता चला कि वह सुजानगढ़ नया बाजार चौक निवासी समीर दमामी के साथ गई है।
युवती ने साफ कहा है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना चाहती है। उसका कथित बयान “मर जाऊंगी मगर समीर के साथ रहूंगी” सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।परिवार का कहना है कि वे लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लिव इन कार्ड और कोर्ट प्रक्रिया का दावा परिजनों ने यह भी बताया कि युवती और युवक ने करीब 45 हजार रुपए खर्च कर लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक कार्ड बनवाने की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि यह दस्तावेज कोर्ट प्रक्रिया के तहत तैयार कराया गया है। हालांकि इसकी वैधता को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही दस्तावेजों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।