अजमेर। जयपुर मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, अजमेर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर आगामी 3 घंटे के अंदर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।