अजमेर। अजमेर शहर स्थित पुष्कर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 23 से 25 फरवरी 2026 तक पुष्कर में हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। यह कार्यक्रम नए मेला मैदान में आयोजित होगा और इसमें 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
स्थान नवीन मेला मैदान, तीर्थराज पुष्कर, अजमेर।
समय: 23-25 फरवरी 2026 (तीन दिवसीय आयोजन)।
आयोजन: निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीजी महाराज के सानिध्य में।
दिव्य दरबार: कथा के साथ भव्य दिव्य दरबार का भी आयोजन होगा।