Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260216_165358

अजमेर। राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1- 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें आठ मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाले, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दरअसल, भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना के समय 25 मजदूर काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *