Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260215_135749

अजमेर। बीकानेर में रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही इनोवा कार चरकड़ा में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत (58) को चपेट में ले लिया। नारायण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम (29) और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *