अजमेर। अजमेर शहरवासी आज भगवान शिवजी की पूजा अर्चना, स्तुति व अराधना में लीन हैं। मंदिरों व शिवालयों में ओम नमः शिवायः’, ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयघोष की गूंज है। जल, दूध, दही, शहद, भांग, बिल्वपत्र, आंकड़े के पुष्प, फल, गन्ने के रस आदि से शिवपरिवार की पूजा की जा रही। दुग्धाभिषेक, सहस्त्रधारा, रूद्रीपाठ सहित कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शिव परिवार का केसर, इत्र, चंदन एवं फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों व शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया।