Thu. Oct 22nd, 2026
20240320_111012

 खाटू श्याम बाबा के लख्खी मेला आज एकादशी पर भर रहा है। श्याम बाबा के भक्तों को बाबा के दर्शन करने के लिए 17 किलोमिटर पैदल चलना होगा। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। लखदातार आज भक्तों को दर्शन देने के लिए दरबार की दहलीज लांघेंगे। बाबा श्याम आज नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। माना जा रहा है कि एकादशी पर 5 लाख से ज्यादा श्याम भक्त बाबा के दर्शन करेंगे। ऐसे में मेले के 10वें दिन तक 30 लाख से ज्यादा भक्तों के बाबा के दर्शन करने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *