Thu. Oct 22nd, 2026
20240319_191821

 

               अजमेर, 19 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024के प्रयोजनार्थ मतदाताओं के लिए सुविधा केन्द्र की स्थापना, अभाव अभियोग का नियमित पंजीकरण एवं निराकरण तथा आचार संहिता की पालना के प्रयोजनार्थ बहुउद्देशीय नियन्त्राण कक्ष की स्थापना जिला निर्वाचना कार्यालय कलेक्ट्रेट में की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि यह नियन्त्राण कक्ष आचार संहिता लागू होने से 8-8 घण्टे की तीन पारियों में क्रियाशील है। नियन्त्राक कक्ष का टोल फ्री नम्बर 1800-1800-177, 1800-1800-277, 1800-1800-377 है। आमजन सम्पर्क कर चुनाव सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं आचार संहिता उल्लघंन सम्बन्धी शिकायत भी कर सकते है। जिला नियन्त्राण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्रीमती अपूर्वा परवाल प्रोटोकाॅल अधिकारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *