Tue. Oct 20th, 2026
20240205_122613

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी की ओर से निकाली गई। संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के सीनियर टीचर के कुल 347 पदों पर आवेदन कल यानी 6 फरवरी से किय जा सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और गणित विषय शामिल है। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मार्च 2024 है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता सब्जेक्ट वाइज पदों की संख्या वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारियां संबंधित विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *