Tue. Oct 20th, 2026
20240204_143309

अजमेर। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का पलटवार हो रहा है। अजमेर में दोपहर में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को आज सुबह घर में दुबकने पर विवश कर दिया है। बीते 24 घंटे में अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वही शाम होते-होते मौसम ने ली करवट और झमाझम तेज बारिश के साथ ही मौसम पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *