Tue. Oct 20th, 2026
20240130_133940

अजमेर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनी नगर में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भगवान जन्म का उत्सव मनाया गया। आचार्य विवेक सागर महाराज के सानिध्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। और धर्मावलंबियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान जैन धर्म के जयकारों की गूंज रही। पंचकल्याणक के तहत नित्य नियम पूजन के बाद भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया। जनकल्याणक का जुलूस भी निकला गया और भगवान का कलश अभिषेक किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *