Tue. Oct 20th, 2026
20240130_075243

अजमेर, 29 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा खेल कूल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन अजमेर में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के 50 जिले एवं जयपुर मुख्यालय (शासन सचिवालय जयपुर एवं जयपुर स्थित विभिन्न विभागों के प्रधान कार्यालयों एवं विभागध्यक्ष) कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी की टीम भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी के जिला कलक्टर संरक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) अध्यक्ष, आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय), अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर), मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, आयुक्त अजमेर नगर निगम, उपखण्ड अधिकारी, जिला रसद अधिकार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, तहसीलदार, जिला खेल अधिकारी सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *